Header Ads Widget

Letest Updated

6/recent/ticker-posts

'World Environment Day 2021: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस' 2021

 

'World Environment Day 2021: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस'

आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. हर साल 5 जून के दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है।

आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं. पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती. ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है. प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है. इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं. वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी. पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी. इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था. जिसमें भारत की ओर से तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग लिया था।


यशराज ऑनलाइन एडुकेशन : पर्यावरण दिवस  बहुत ही खास दिन हे वर्ष 2020 से 2021 तक लगभग दो वर्ष तक कोरोना काल ( Covid-19 )  का बहुत ही ज्यादा प्रकोप रहा जिसमे कोरोना काल मे मरीजो को आक्सीजन की बहुत ही ज्यादा जरूरत हुईभारत को बहुत देशो ने आक्सीजन मुक्त में और  पैसो से लेनी पड़ी जिससे कि कोरोना के मरीजो को आक्सीजन लग सके और उनकी जान बच सके | आक्सीजन के लिए वनो और पौधो का होना बहुत जरूरी जो की आज कल व्रक्ष को काटा जा रहा है जिससे आक्सीजन की कमी महसूस हुईआज हम सब संकल्प ले और अपने आप और दोस्तो या परिवार के हर सदस्यो को पौधा लगाने के लिए उन्हे प्रोत्साहित करेएक-दो पौधा अवश्य लगाए उन्हे पर्यावरण के वारे मे अधिक से अधिक बताए |  

 

इस सम्मेलन के दौरान ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी नींव पड़ी थी. जिसके चलते हर साल विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन का संकल्प लिया गया. जिससे लोगों को हर साल पर्यावरण में हो रहे बदलाव से अवगत कराया जा सके और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को समय-समय पर जागरुक किया जा सके।

 

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का चयन किया जाता है, और इस वर्ष इसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है।

 विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)' हैजंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते है ।

 

Post a Comment

0 Comments