Header Ads Widget

Letest Updated

6/recent/ticker-posts

World Post Day 2020: विश्व डाक दिवस आज ( 9 अक्टूबर को) पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है, क्यों मनाते हैं विश्व डाक दिवस

World Post Day 2020: विश्व डाक दिवस आज ( 9 अक्टूबर को) पूरी दुनिया ने मनाया 


World Post Day 2020: विश्व डाक दिवस आज ( 9 अक्टूबर को) पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। क्योंकि आज ही के दिन स्विटजरलैंड के बर्न में 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थानपना हुई थी। 1969 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुए यूपीयू कांग्रेस में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

डाक सेवा संचार की सबसे पुरानी विधि के रूप में जानी जाती है। आज आधुनिक जमाने के साथ ही डाक सेवा बहुत ही पूराने समय से चल रही है। डाक दिवस के रूप में जब लोक संचार के पूराने संसाधनों को याद करते हैं तो वे यह जानकर सोच में पड़ जाते हैं कि पहले लोगों का जीवन कितना अलग था। कुछ तो अपने यहां चिट्ठी आने या किसी को चिट्ठी लिखने बातें याद आ जाती हैं।

विश्व डाक दिवस का इतिहास-
विश्व डाक दिवस का इतिहास 1840 से शुरू होता है। ब्रिटेन में सर रॉलैंड हिल एक नई व्यवस्था को शुरू किया था जिसमें पत्र तैयार किए जाते थे। उन्होंने यही भी नियम बनाया कि स्थानीय सेवा के विशेष वजन के लिए एक तय शुल्क लगेगा। कहा जाता है कि उन्होंने ही दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा शुरू की थी।

हालांकि 1963 में कई यूरोपीय और अमेरिकी देशों द्वारा पेरिस में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा के लिए बेसिक सिद्धांतों को बनाने का अह्वान किया गया।


कोरोना कॉल में वर्चुअल सेलिब्रेशन-
इस साल विश्व डाक दिवस का सेलिब्रेशन वर्चुअली मनाया जाएगा। आज डाक दिवस पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ने ट्वीट किया, '#SaveTheDate: Join the virtual celebration of World Post Day on 9 Oct 2020! We invite everyone to watch the ceremony at 10:30 am CET

यानी इस तरीख को बचाएं: 9 अक्टूबर 2020 विश्व डाक दिवस के वर्चुअल सेलिब्रेशन में भाग लें। हम सभी को सुबह 10:30 बजे  (10:30 am CET) होने वाले आयोजन के लिए आमंत्रित करते हैं।
 


Post a Comment

0 Comments