Header Ads Widget

Letest Updated

6/recent/ticker-posts

आज का इतिहास: 29 सितंबर का इतिहास Today's History: Know the history of 29 September, जन्मे व्यक्ति, हुए निधन, अवसर एवंम उत्सव Gyani kida 5G

 आज का इतिहास: 29 सितंबर का इतिहास जाने 

Today's History: Know the history of 29 September

देश में हर रोज रेलवेबैंकपुलिसआर्मी आदि विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। जिसके लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं और परीक्षा भी देते हैं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होतें हैं जो परीक्षा को पास कर लेते हैं और जिनका सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन हो पाता है। बहुत से लोगों को सरकारी नहींं मिल पाती जिसकी वजह से वो निराश हो जाते हैं। जिन लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती उसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक कारण यह भी होता है कि उन्होंने या तो मेहनत नहीं कि या फिर उनके ज्ञान में कहीं न कहीं कमी रह गई।

सरकारी नौकरी पाने के लिए और परीक्षा में पास होने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने सामान्य ज्ञान और इतिहास के स्तर को बढ़ाना। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) और इतिहास एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को गिरा भी सकता है और उठा भी सकता है। अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज और इतिहास  के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए आज का  इतिहास 29 सितम्बर इतिहास  के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह  आज का  इतिहास 29 सितम्बर इतिहास  से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज सेआज का इतिहास यानि  आज का  इतिहास 29 सितम्बर इतिहास  के बारे में पढ़  सकते हैं।

 29 सितम्बर का इतिहास
 
29 सितम्बर की महत्वपूर्ण

  • अमेरिका के युद्ध विभाग ने 1789 में स्थायी सेना स्थापित की।
  • इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत 1650 में हुई।
  • मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना 1836 में हुई।
  • इटली ने 1911 में ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश 1915 में भेजा गया।
  • अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत 1927 में हुई।
  • आरती साहा ने 1959 में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
  • कोलकाता में बिड़ला तारामंडल 1962 को खुला।
  • बंगाल की खाड़ी में 1971 को चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • सोवियत संघ ने 1977 में स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • दिन पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में 1978 को मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे और बिस्तर पर पढ़ाई करते-करते अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
  • कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1979 में आज ही के दिन आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।
  • चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 2000 को 100 लोगों की मृत्यु।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
  • बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन 2002 में हुआ।
  • ईरान ने 2003 में यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी 2006 में पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 2009 में 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
  • चीन ने 2011 में जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

29  सितम्वर को जन्मे व्यक्ति 

  • दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म 1901 को हुआ था।
  • भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म 1928में हुआ।
  • अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 1932 में हुआ था।
  • ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म 1943 में हुआ।
  • भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म 1947 में हुआ।

29 सितम्बर को हुए निधन 

  • डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन 1913 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन 1942 में हुआ।
  • पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन 1944 में हुआ।
  • मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन 1970 में हुआ।
  • मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन 2004 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन 2017 में हुआ।

29 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवंम उत्सव

  • विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)

Post a Comment

0 Comments